AIBE 21 Admit Card 2026 Live: एआईबीई 21 एडमिट कार्ड आज @allindiabarexamination.com; डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | May 22, 2026 | 11:53 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को अपना एआईबीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जाम 21 (AIBE 21) का एडमिट कार्ड आज जारी किया जाएगा। बीसीआई की घोषणा के बाद पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com और barcouncilofindia.org पर जाकर एआईबीई 21 एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
एआईबीई 21 परीक्षा 7 जून, 2026 को ऑफलाइन (ओएमआर) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक और एससी/ एसटी को न्यूनतम 40% अंक लाने होंगे।
उम्मीदवारों को अपना एआईबीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एआईबीई 21 हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, चुनी गई भाषा सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
Also read UP BEd JEE Admit Card 2026: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड bujhansi.ac.in पर जारी, 31 मई को परीक्षा
एआईबीई परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। प्रश्नपत्र कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। संवैधानिक कानून, सीपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य कानून सहित 19 लॉ विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा दिवस दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। अखिल भारतीय बार परीक्षा भारत में कानून का अभ्यास करने के लिए प्रैक्टिस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के इच्छुक कानून स्नातकों के लिए एक अनिवार्य प्रमाणन परीक्षा है।
AIBE 21 Admit Card Download: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एआईबीई 21 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एआईबीई की वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर, “एआईबीई 2026 एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एआईबीई एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंट निकाल लें।
May 22, 2026 | 11:53 AM IST
AIBE 21 Admit Card 2026: लॉगिन क्रेडेंशियल
एआईबीई 21 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी:
- पंजीकरण नंबर
- पासवर्ड
May 22, 2026 | 10:58 AM IST
AIBE 21 Admit Card 2026 Live: एआईबीई 21 एग्जाम डेट
अखिल भारतीय बार परीक्षा 21 का आयोजन 7 जून को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
May 22, 2026 | 10:58 AM IST
aibe admit card 2026: एआईबीई एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?
बीसीआई द्वारा एआईबीई 21 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 22 मई, 2026 को जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]FGME Final Edit Window 2026: एफएमजीई एप्लीकेशन फाइनल एडिट विंडो nbe.edu.in पर ओपन, 28 जून को होगा एग्जाम
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों natboard.edu.in या nbe.edu.in पर लॉग इन करके अपने आवेदनों में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान से जुड़ी कमियों को ठीक कर सकते हैं। यह फाइनल सेलेक्टिव एडिट विंडो 21 मई से 10 जून तक एक्टिव रहेगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल