AIBE 20 Notification 2025: एआईबीई 20 नोटिफिकेशन allindiabarexamination.com पर जारी, 29 सितंबर से करें पंजीकरण
Abhay Pratap Singh | September 26, 2025 | 06:29 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 20 अधिसूचना 2025 में उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन तिथि, शुल्क जमा करने की तिथि, फॉर्म करेक्शन की तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि और परीक्षा की तिथि जैसे महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 26 सितंबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 20 (AIBE 20) का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, एआईबीई 20 परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
पात्रता मानदंड के अनुसार, एआईबीई 20 के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा, 3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में बिना किसी बैकलॉग के अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के लिए पात्र हैं। आवेदकों के लिए एआईबीई 20 परीक्षा 30 नवंबर को कराई जाएगी।
ऑल इंडिया बार एग्जाम 2025 के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 3,560 रुपए का भुगतान करना होगा। रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले एससी और एसटी आवेदकों के लिए शुल्क 2,560 रुपए।
बीसीआई के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सामान्य और ओबीसी के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 45% और एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40% निर्धारित है। एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (COP) दिया जाता है, जो उन्हें भारत में वकालत करने के लिए पात्रता प्रदान करता है।
Also read ‘भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है, इसका सीधा संबंध वोट चोरी से है’ - राहुल गांधी
आधिकारिक एआईबीई वेबसाइट के अनुसार, “कोई भी उम्मीदवार, चाहे वह वर्तमान में छात्र हो या स्नातक, जो किसी ऐसे विश्वविद्यालय या कॉलेज से पढ़ रहा है या उत्तीर्ण हुआ है जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त/अनुमोदित नहीं है, एआईबीई के लिए उपस्थित होने के योग्य नहीं होगा। यह सुनिश्चित करना उम्मीदवारों की जिम्मेदारी है कि उनका शैक्षणिक संस्थान बीसीआई द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त है।”
AIBE 20 Notification 2025 Out: एआईबीई 20 परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में कैंडिडेट एआईबीई 20 नोटिफिकेशन 2025 की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| पंजीकरण शुरू | 29 सितंबर, 2025 |
| ऑनलाइन शुल्क भुगतान शुरू | 29 सितंबर, 2025 |
| पंजीकरण की अंतिम तिथि | 28 अक्टूबर, 2025 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 29 अक्टूबर, 2025 |
| आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर, 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 15 नवंबर, 2025 |
| एआईबीई 20 परीक्षा तिथि | 30 नवंबर, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार