Saurabh Pandey | June 25, 2025 | 11:17 AM IST | 2 mins read
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiapget2025.ntaonline.in पर अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके AIAPGET 2025 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएपीजीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी करने के बाद प्राधिकरण एडमिट कार्ड जारी करेगा। AIAPGET 2025 एडमिट कार्ड 30 जून, 2025 को जारी किया जाएगा।
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
एआईएपीजीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में किसी भी तरह की कठिनाई या विसंगति के मामले में उम्मीदवार 011-40759000 पर एनटीए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को aiapget@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
Also read IISER IAT Result 2025: आईआईएसईआर आईएटी रिजल्ट iiseradmission.in पर जारी, डाउनलोड करें रैंक कार्ड
AIAPGET 2025 परीक्षा 4 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित) मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को AIAPGET प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे (120 मिनट) मिलते हैं।
AIAPGET 2025 परीक्षा प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल हैं। प्रश्न पत्र में कुल 480 अंक होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए कुल 4 अंक मिलते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 अंक काटा जाएगा।