Trusted Source Image

AIAPGET 2026 City Intimation Slip: ऑल इंडिया आयुष पीजीईटी सिटी स्लिप exams.nta.nic.in/aiapget पर जारी

Saurabh Pandey | August 14, 2026 | 08:34 AM IST | 1 min read

एनटीए ने ऑल इंडिया आयुष पीजीईटी के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

सिटी इंटिमेशन स्लिप सिर्फ उम्मीदवारों को परीक्षा वाले शहर के बारे में पहले से जानकारी देती है। (आधिकारिक वेबसाइट)
सिटी इंटिमेशन स्लिप सिर्फ उम्मीदवारों को परीक्षा वाले शहर के बारे में पहले से जानकारी देती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 के लिए 'एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जाकर अपनी एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एआईएपीजीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप सिर्फ उम्मीदवारों को परीक्षा वाले शहर के बारे में पहले से जानकारी देती है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।

एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को अपना अलॉट किया गया शहर देखना होगा और परीक्षा से पहले यात्रा की जरूरी व्यवस्था करनी होगी।

AIAPGET 2026 Advance City Intimation Slip: सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एआईएपीजीईटी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिख रहे “AIAPGET 2026 Advance City Intimation Slip” पर क्लिक करें।
  3. अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
  4. अब सिटी स्लिप पर दिए गए परीक्षा शहर को देखें।
  5. अंत में एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड करके सेव कर लें।

Also read RRB JE Notification 2026: आरआरबी ने जेई समेत 4,098 पदों के लिए जारी की अधिसूचना, कल से शुरू होंगे आवेदन

AIAPGET 2026: परीक्षा तिथि

एनटीए की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, एआईएपीजीईटी परीक्षा 22 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा शिक्षा मंत्रालय की मंजूरी से, आयुष मंत्रालय और NCISM/NCM की ओर से आयोजित की जा रही है।

AIAPGET 2026 City Intimation Slip: एनटीए हेल्पडेस्क नंबर

अगर किसी उम्मीदवार को एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने या उसे देखने में कोई परेशानी होती है, तो वे NTA हेल्पडेस्क से 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या aiapget@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications