AIAPGET 2024 Counselling: एआईएपीजीईटी काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण aaccc.gov.in पर शुरू, देखें शेड्यूल

Saurabh Pandey | October 1, 2024 | 05:32 PM IST | 1 min read

एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 सीट प्रोसेसिंग 7 से 8 अक्टूबर तक निर्धारित है। एआईएपीजीईटी राउंड 2 सीट आवंटन 9 अक्टूबर को होगा। राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम 9 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 सीट प्रोसेसिंग 7 से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)
एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 सीट प्रोसेसिंग 7 से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)

नई दिल्ली : आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण आज यानी 1 अक्टूबर से शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर AIAPGET 2024 काउंसलिंग फॉर्म भर सकते हैं।

एआईएपीजीईटी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक है। एआईएपीजीईटी राउंड 2 चॉइस-फिलिंग 2 अक्टूबर से शुरू होगी है। उम्मीदवारों को 6 अक्टूबर तक अपनी प्राथमिकताएं जमा करनी होंगी।

AIAPGET 2024: सीट आवंटन परिणाम

एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 सीट प्रोसेसिंग 7 से 8 अक्टूबर तक निर्धारित है। एआईएपीजीईटी राउंड 2 सीट आवंटन 9 अक्टूबर को होगा। राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम 9 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना AIAPGET 2024 सीट आवंटन पत्र 10 से 14 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकेंगे।

AIAPGET 2024 राउंड 2 काउंसलिंग में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 14 अक्टूबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। एएसीसीसी द्वारा शामिल उम्मीदवारों का सत्यापन 15 से 16 अक्टूबर तक निर्धारित है।

AIAPGET 2024: काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल

तारीख

पंजीकरण एवं भुगतान

1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2024 तक

राउंड 2 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग

2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2024 तक

राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम

9 अक्टूबर

Also read UP AYUSH NEET PG Counselling 2024: यूपी आयुष नीट पीजी काउंसलिंग पंजीकरण upayushcounseling.upsdc.gov.in पर शुरू

AIAPGET 2024: आवेदन का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
  • अब AIAPGET रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके प्रारंभिक पंजीकरण पूरा करें।
  • एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2024 फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आयुष पीजी काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क 2024 का भुगतान करें और फॉर्म ऑनलाइन जमा करें।
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications