AFCAT 2 Result 2025: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 रिजल्ट afcat.cdac.in पर होगा जारी, पिछले वर्षों की डेट जानें
Saurabh Pandey | September 15, 2025 | 07:02 PM IST | 1 min read
AFCAT 2 परिणाम के आधार पर, उम्मीदवारों को एयर फोर्स सलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। AFCAT 2 परिणाम 2025 के साथ, कटऑफ भी जारी की जाएगी।
नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना द्वारा एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से AFCAT 2 रिजल्ट लिंक ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स - ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा। एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 23, 24 और 25 अगस्त को आयोजित किया गया था।
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 परीक्षा में जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे। उन्हें अगले चरण इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू होने के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।
AFCAT 2 Result 2025: स्कोरकार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- जन्म तिथि
- परीक्षा तिथि
- आवेदित शाखा (उड़ान, तकनीकी, या ग्राउंड ड्यूटी)
- एएफसीएटी स्कोर
- ईकेटी स्कोर (यदि लागू हो)
- कुल अंक
- परिणाम स्थिति (एएफएसबी के लिए योग्य/अयोग्य)
- कट-ऑफ अंक
AFCAT 2 Result 2025: पिछले वर्षों की रिजल्ट डेट
| वर्ष | AFCAT‑2 परिणाम घोषित होने की तिथि |
|---|---|
| 2025 | 17 सितंबर 2025 |
| 2024 | 30 सितंबर 2024 |
| 2023 | 27 सितंबर 2023 |
| 2022 | 23 सितंबर 2022 |
| 2021 | 17 सितंबर 2021 |
AFCAT 2 Result 2025: अपेक्षित कट-ऑफ
एएफएसबी इंटरव्यू के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय वायु सेना द्वारा निर्धारित कम से कम कट-ऑफ अंक प्राप्त करने होंगे। इस वर्ष, अपेक्षित कट-ऑफ 155-160 अंक है। आधिकारिक कट-ऑफ परिणाम के साथ साझा की जाएगी और सभी श्रेणियों में समान रूप से लागू होगी।
AFCAT 2 Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 284 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्तियां एएफकैट एंट्री के तहत फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल, ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल एनसीसी स्पेशल एंट्री फ्लाइंग पर होंगी।
अगली खबर
]UKSSSC Recruitment 2025: उत्तराखंड में असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती, 17 सितंबर से करें आवेदन, जानें प्रोसेस
इस भर्ती के तहत राज्य शिक्षा विभाग में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सहायक अध्यापक (एलटी) के 128 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें