Trusted Source Image

AFCAT 1 Admit Card 2026: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 एडमिट कार्ड जारी, 31 जनवरी को परीक्षा, शिफ्ट टाइमिंग्स

Saurabh Pandey | January 22, 2026 | 06:30 PM IST | 2 mins read

AFCAT -01 परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की प्रिंटेड प्रति और वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य है। हॉल टिकट के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एएफकैट 1 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को कुल तीन अंक दिए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
एएफकैट 1 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को कुल तीन अंक दिए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना ने फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में ग्रुप 'ए' पदों के लिए एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 (AFCAT 1) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in/AFCAT पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में दर्ज करना होगा।

AFCAT 1 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम और फोटो
  2. जन्म तिथि
  3. उम्मीदवार की फोटो
  4. उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  5. परीक्षा स्थल
  6. परीक्षा की तिथि और समय
  7. रोल नंबर

AFCAT 1 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एयरफोर्स AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी लॉगिन जानकारी और प्रोफाइल विवरण दर्ज करें।
  4. अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

Also read RSSB Platoon Commander Answer Key 2025: आरएसएसबी प्लाटून कमांडर फाइनल आंसर की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

AFCAT 1 2026: परीक्षा तिथि

एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 ऑनलाइन लिखित परीक्षा 31 जनवरी, 2026 को पूरे देश में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

AFCAT-01 परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी और इसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी में मौखिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता और तर्कशक्ति तथा सैन्य योग्यता परीक्षा जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और केवल अंग्रेजी में ही पूछे जाएंगे।

AFCAT Exam Date 2026: मार्किंग स्कीम

एएफकैट 1 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को कुल तीन अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। वहीं अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications