Academic WorldQuest 2025: अमेरिकी छात्र प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात
Press Trust of India | July 9, 2025 | 08:31 AM IST | 1 min read
राज्यपाल ने भारतीय समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला और महिलाओं की शिक्षा, जागरुकता और आर्थिक स्वतंत्रता में सुधार के लिए सरकारी योजनाओं को श्रेय दिया।
लखनऊ: अमेरिका के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार (8 जुलाई, 2025) को राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में मोंटाना स्टेट यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ मोंटाना मिसौला द्वारा आयोजित 'इकोनोक्वेस्ट 2025' और 'एकेडमिक वर्ल्डक्वेस्ट 2025' कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाई स्कूल के 7 छात्र और 3 अभिभावक शामिल थे।
मोंटाना वर्ल्ड अफेयर्स काउंसिल और सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूतावास के संयुक्त तत्वावधान में उनकी इस भारत यात्रा का आयोजन किया गया है। राजभवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार बातचीत के दौरान छात्रों ने भारत की मजबूत और समृद्ध शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश के प्रयास बेहद प्रेरणादायक लगे।
राज्यपाल ने भारतीय समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला और महिलाओं की शिक्षा, जागरुकता और आर्थिक स्वतंत्रता में सुधार के लिए सरकारी योजनाओं को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि अधिकांश विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में महिलाएं ही अक्सर अपनी कक्षाओं में अव्वल आती हैं और स्वर्ण पदक जीतती हैं।
पटेल ने भारत की साक्षरता और शहरी नियोजन की प्राचीन परंपराओं से छात्रों को परिचित कराते हुए देश के ऐतिहासिक शिलालेखों और मोहनजोदड़ो जैसे पुरातात्विक स्थलों के बारे में चर्चा की। उन्होंने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को शिक्षा का वैश्विक केंद्र बताया और इसे पुनर्जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की।
पटेल ने यह भी कहा कि भारत में आज महिलाएं कृषि, पशुपालन, पुलिस, प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गवर्नर ऑफ उत्तर प्रदेश ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मोंटाना (अमेरिका) से सांस्कृतिक एवं शैक्षिक आदान-प्रदान हेतु भारत आए छात्र प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार