Yoga Day 2026: हरियाणा में अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 3 से 9 तक के पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया जाएगा
Santosh Kumar | June 21, 2026 | 04:41 PM IST | 1 min read
नायब सैनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''आगामी शैक्षणिक सत्र में तीसरी से नौवीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया जाएगा।''
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से तीसरी से नौवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया जाएगा और राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं में भी यह अनिवार्य विषय होगा। सैनी ने कहा कि राज्य सरकार की नीति में योगासन को एक खेल विधा के रूप में भी शामिल किया जाएगा।
सैनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''आगामी शैक्षणिक सत्र में तीसरी से नौवीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया जाएगा।''
सरकारी भर्ती परीक्षाओं में भी योग से जुड़े सवाल
सीएम ने कहा कि इससे विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र में आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में योग को पहले ही शामिल किया जा चुका है।
सैनी ने घोषणा की, ''हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में योग से जुड़े प्रश्नों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। परीक्षा नीति में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।''
Also read UP Board: यूपी बोर्ड ने प्रदेश के 465 सेल्फ फाइनेंस स्कूलों की मान्यता स्वतः की रद्द, जानें वजह?
उच्च शिक्षण संस्थानों में योग को बढ़ावा
उन्होंने इस अवसर पर सैकड़ों प्रतिभागियों के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। सैनी ने कहा कि पंचकूला जिले के मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा और योग को समर्पित एक राज्यस्तरीय संस्थान स्थापित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्थापित किए जा रहे 5 'उत्कृष्टता केंद्रों' में भी योग को एक प्रमुख घटक के रूप में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में खेल विभागों का नाम बदलकर 'खेल एवं योग विभाग' किया जाएगा और राज्य की नीति में योगासन को एक खेल विधा माना जाएगा।
अगली खबर
]Yoga Day 2026: यूपी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 1.43 करोड़ से अधिक छात्र सामूहिक योग सत्र में होंगे शामिल
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत 78,000 से अधिक छात्राएं भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इन कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी और समन्वय के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार