XAT 2027 Registration: एक्सएटी पंजीकरण एमबीए और पीजीडीएम के लिए 15 जुलाई से शुरू होगा, प्रक्रिया और लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 8, 2026 | 03:55 PM IST | 2 mins read
एक्सएटी 2027 के लिए पहले दिन अप्लाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स को उनका पहला पसंदीदा परीक्षा शहर आवंटित किया जाएगा।
नई दिल्ली: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर (XLRI Jamshedpur) द्वारा जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2027 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू की जाएगी। एमबीए और पीजीडीएम प्रोग्राम में प्रवेश के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “एक्सएटी 2027 के लिए पहले दिन (15 जुलाई, 2026) अप्लाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स को उनका पहला पसंदीदा परीक्षा शहर आवंटित किया जाएगा और 5 अगस्त तक टेस्ट सिटी का कंफर्मेशन मिल जाएगा।”
यह परीक्षा भारत के 250 से अधिक बी-स्कूलों द्वारा स्वीकार की जाती है और 100 से अधिक शहरों में आयोजित की जाती है।
एक्सएटी परीक्षा किसी भी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के स्नातकों के लिए खुली है, चाहे उनके पास कार्य अनुभव हो या न हो। XAT उम्मीदवारों की तैयारी में भी मदद करता है। इसके लिए कई मॉक टेस्ट, कन्वीनर के साथ लाइव वेबिनार और पिछले साल के टॉपर्स के साथ ऑनलाइन बातचीत के सेशन आयोजित करता है।
XAT 2027 के कन्वीनर, राहुल शुक्ला ने कहा, “दशकों से XAT गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा और बेहतर करियर के अवसर तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए एक विश्वसनीय माध्यम रहा है। XAT की सबसे बड़ी विशेषता केवल यह नहीं है कि यह प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि यह ऐसे छात्रों की पहचान भी करता है जो स्वतंत्र रूप से सोचने, सही निर्णय लेने और जिम्मेदार प्रबंधन पेशेवर के रूप में विकसित होने की क्षमता रखते हैं।”
आगे कहा, एक्सएटी 2027 के लिए हम इस वैल्यू को और आगे बढ़ाते हुए ऐसे कदम उठाएंगे, जो उम्मीदवारों को उनकी तैयारी में सहयोग दें और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सहज, भरोसेमंद तथा छात्र-अनुकूल बनाएं।”
XAT 2027 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
कैंडिडेट XAT 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
- एक्सएटी 2027 के लिए पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच