WCL Recruitment 2026: डब्ल्यूसीएल स्टैच्युटरी सुपरवाइजरी स्टाफ अधिसूचना 444 पदों के लिए जारी, आवेदन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 19, 2026 | 01:04 PM IST | 2 mins read
डब्ल्यूसीएल माइनिंग सरदार एवं सहायक फोरमैन भर्ती 2026 के तहत चयनित कैंडिडेट को शुरुआती बेसिक पे 47330.25 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।
नई दिल्ली: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने स्टैच्युटरी सुपरवाइजरी स्टाफ (माइनिंग सरदार और सहायक फोरमैन) भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाकर 20 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से 10 अगस्त, 2026 को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
डब्ल्यूसीएल स्टैच्युटरी सुपरवाइजरी स्टाफ भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 444 पदों को भरा जाएगा, जिसमें माइनिंग सरदार (T&S ग्रेड सी) के 220 और सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु) (विद्युत)/विद्युत पर्यवेक्षक, (T&S ग्रेड सी) के 224 पद शामिल हैं।
WCL Mining Sirdar and Assistant Foreman 2026 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
- माइनिंग सरदार पद के लिए - डीजीएमएस द्वारा जारी वैध माइनिंग सरदार सक्षमता प्रमाणपत्र हो। वैध गैस टेस्टिंग प्रमाणपत्र, वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र और भूमिगत खदानों में काम करने का 3 साल का अनुभव होना चाहिए। या मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, डीजीएमएस द्वारा जारी वैध ओवरमैन सक्षमता प्रमाण पत्र, वैध गैस टेस्टिंग प्रमाण-पत्र और वैध प्राथमिक चिकित्सा सर्टिफिकेट हो।
- सहायक फोरमैन पद के लिए - सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (कम से कम 3 साल का) कोर्स किया हो। सरकार द्वारा जारी खदानों के लिए मान्य इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजरी सर्टिफिकेट होना चाहिए। डब्ल्यूसीएल नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
Also read NALCO Admit Card 2026: नालको एडमिट कार्ड नॉन-एग्जिक्यूटिव पदों के लिए जारी, 27 जुलाई को होगी परीक्षा
डब्ल्यूसीएल माइनिंग सरदार एवं सहायक फोरमैन आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदन की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है। आयु की गणना 10 अगस्त, 2026 से की जाएगी। नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट (NCWA) XI के अनुसार शुरुआती बेसिक पे 47330.25 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
सामान्य/ ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर)/ ईडब्लएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है, जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ विभागीय कर्मचारी को छूट दी गई है। उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए
WCL Mining Sirdar and Assistant Foreman 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके डब्ल्यूसीएल माइनिंग सरदार एवं असिस्टेंट फोरमैन भर्ती 2026 आवेदन पत्र भर सकतें:
- डब्ल्यूसीएल करियर्स पोर्टल westerncoal.in/en/career/recruitment पर जाएं।
- डब्ल्यूसीएल वैधानिक पर्यवेक्षी भर्ती 2026 - आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल