Trusted Source Image

CSIR UGC NET June 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा में 1,50,057 अभ्यर्थी हुए शामिल; आंसर की जल्द

Abhay Pratap Singh | July 19, 2026 | 11:37 AM IST | 2 mins read

सीएसआईआर नेट जून 2026 प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) जून 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए कराई जाती है।

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए विज्ञान के 5 विषयों में कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 1,50,057 परीक्षा में शामिल हुए। अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर लगभग 80% रही। सीएसआईआर नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी, जिस पर उम्मीदवारों आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।

एनटीए की घोषणा के बाद परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाकर सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

CSIR UGC NET June 2026 Answer Key: आपत्ति प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 प्रोविनजल आंसर की पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं:

  • सबसे पहले, ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 - ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद, शुल्क भुगतान व सहायक दस्तावेज की मदद से आपत्ति उठाएं।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Also readBHU PG Admission 2026: बीएचयू पीजी स्पॉट राउंड 1 एडमिशन के लिए सीट आवंटन का शेड्यूल जारी

CSIR UGC NET June 2026 Exam: परीक्षा विवरण

सीएसआईआर नेट जून 2026 सेशन के लिए विषय-वार पंजीकरण, परीक्षा में शामिल और पंजीकृत उम्मीदवारों का विवरण नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथिविषयसत्रपंजीकृत कैंडिडेटउपस्थित उम्मीदवारउपस्थित प्रतिशत

17.07.2026

लाइफ साइंसेज

पाली 1 • सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

83,546

67,650

81.0%

17.07.2026

मैथमैटिकल साइंसेज

पाली 2 • दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक

31,574

24,964

79.1%

17.07.2026

फिजिकल साइंसेज

पाली 2 • दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक

27,791

21,810

78.5%

18.07.2026

केमिकल साइंसेज

पाली 1 • सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

38,740

30,885

79.7%

18.07.2026

अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लेनेटरी साइंसेज

पाली 1 • सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

6,088

4,748

78.0%

कुल

1,87,739

1,50,05779.9%
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications