VITEEE Slot Booking 2026: वीआईटीईईई स्लॉट बुकिंग लिंक otbs.vit.ac.in/viteee2026/ पर एक्टिव, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | April 17, 2026 | 07:10 PM IST | 2 mins read
एक बार बुकिंग कन्फर्म होने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले इस पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
Practice smarter with VITEEE previous year question papers to understand exam pattern, difficulty level, and improve accuracy for better rank and admission chances.
Download Nowनई दिल्ली: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) ने वीआईटीईईई 2026 के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑनलाइन टेस्ट बुकिंग सिस्टम (ओटीबीएस) पोर्टल otbs.vit.ac.in/viteee2026 पर लॉग इन करके अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 19 अप्रैल को शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। स्लॉट बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जा रही है।
VITEEE 2027: Syllabus | Sample Papers | Chapter wise Weightage
Don't Miss: Complete Guide | Foreign Universities in India
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
जिन उम्मीदवारों ने वीआईटीईईई 2026 के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं, और उपलब्ध विकल्पों में से अपनी पसंद की तारीखें और शिफ्ट चुन सकते हैं।
VITEEE Slot Booking 2026: परीक्षा 28 अप्रैल से 3 मई तक
चूंकि स्लॉट जल्दी भर जाने की संभावना है, इसलिए छात्र वीआईटीईईई स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लें। संस्थान की ओर से छात्रों को गूगल क्रोम / मोज़िला फायरफॉक्स का अपडेटेड ब्राउजर, इस्तेमाल करने को कहा गया है।
एक बार बुकिंग कन्फर्म होने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले इस पोर्टल पर उपलब्ध होगा। वीआईटीईईई परीक्षा 28 अप्रैल से 3 मई तक सीबीटी मोड में आयोजित होगी।
परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों के साथ-साथ विदेशों में भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा वेल्लोर, चेन्नई, भोपाल, आंध्र प्रदेश और अन्य स्थानों पर स्थित वीआईटी परिसरों में बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश द्वार का काम करती है।
VITEEE Slot Booking 2026: रिजल्ट के बाद काउंसलिंग
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड तभी जारी किए जाएंगे, जब वे स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लेंगे। वैध एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल थी।
यदि किसी उम्मीदवार को लॉग-इन करने या स्लॉट बुक करने में कोई समस्या आती है, तो वे पोर्टल पर दिए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। परिणामों की घोषणा मई में होने की उम्मीद है, जिसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल