VITEEE 2026 Registration: वीआईटीईईई रजिस्ट्रेशन viteee.vit.ac.in पर शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | October 26, 2025 | 04:58 PM IST | 2 mins read
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (VITEEE) वीआईटी ग्रुप के संस्थानों में स्नातक इंजीनियरिंग (बीटेक) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) ने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (VITEEE 2026) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाकर वीआईटीईईई 2026 के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है। 1 जुलाई, 2004 या उसके बाद जन्मे अभ्यर्थी ही वीआईटीईईई 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। जन्मतिथि का सत्यापन केवल हाई स्कूल/ एसएससी/ एक्स सर्टिफिकेट के आधार पर किया जाएगा।
वीआई इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 28 अप्रैल से 3 मई, 2026 के बीच भारत और विदेश में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। पेपर में कुल 125 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (VITEEE) वीआईटी समूह के संस्थानों में स्नातक इंजीनियरिंग (बीटेक) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को वीआईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
VIT Engineering Entrance Examination 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
वीआईटी बीटेक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां यहां जांच सकते हैं:
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 31 मार्च, 2026
- VITEEE परीक्षा की तिथियां - 28 अप्रैल से 3 मई, 2026
- वीआईटीईईई रिजल्ट - मई 2026 के दूसरे सप्ताह में
- ऑनलाइन काउंसलिंग - मई 2026 के दूसरे सप्ताह से शुरू
VITEEE Registration Link 2026: आवेदन के चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट वीआईटीईईई 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- VITEEE की आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर VITEEE 2026 पंजीकरण लिंक उपलब्ध होगा।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और खाते में लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार