Vidyanjali Scholarship: विद्यांजलि स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे शुरुआत
Abhay Pratap Singh | February 6, 2024 | 02:14 PM IST | 1 min read
विद्यांजलि छात्रवृत्ति प्रोग्राम की शुरुआत आज रंग भवन, ऑल इंडिया रेडियो, संसद मार्ग, नई दिल्ली में की जाएगी। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज यानी 6 फरवरी को विद्यांजलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसकी जानकारी एजुकेशन मिनिस्ट्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि विद्यांजलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम रंग भवन, ऑल इंडिया रेडियो, संसद मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल होंगे।
देश भर के स्कूलों में सामुदायिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से स्कूलों को मजबूत करने के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई एक पहल में स्कूलों को भारतीय प्रवासी, युवा पेशेवरों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों, सेवानिवृत्त पेशेवरों समेत अन्य को जोड़ने की मांग की गई थी।
आपको बता दें कि शिक्षा मंत्रालय ने 'विद्यांजलि उच्च शिक्षा स्वयंसेवी कार्यक्रम' के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। व्यक्तियों और संस्थानों को आधिकारिक वेबसाइट vidyanjali-he.education.gov.in पर साइन अप करना होगा। विद्यांजलि उच्च शिक्षा स्वयंसेवी कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आत्मनिर्भर भारत पहल के समान है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच