UKMSSB Recruitment 2024: उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के 1455 पदों पर आवेदन शुरू, 44 हजार से अधिक वेतन
Abhay Pratap Singh | March 14, 2024 | 02:52 PM IST | 2 mins read
चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में समूह-ग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) द्वारा नर्सिंग ऑफिसर के 1,455 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई है।
यूकेएमएसएसबी भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर 12 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में समूह-ग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन शुल्क-
सामान्य और उत्तराखंड राज्य के ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि ईडब्ल्यूएस और उत्तराखंड के एससी, एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट को 150 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी।
आयु सीमा-
उत्तराखंड निर्सिंग ऑफिसर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2023 से की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
शैक्षिक योग्यता-
आवेदन के लिए उम्मीदवार बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग किया हो। इसके अलावा उत्तराखंड/ इंडियन नर्सिंग एवं मिडवाइफरी कॉउंसिल में कैंडिडेट रजिस्टर्ड होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार को हिंदी भाषा का ज्ञान हो।
उत्तराखंड निर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट रजिस्टर हियर लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखंड के तहत निर्सिंग ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। नोटिस में बताया गया कि भविष्य में रिक्तियां घट और बढ़ भी सकती हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी