Uttarakhand BEd Answer Key 2026: उत्तराखंड बीएड, एमएड प्रवेश परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | August 31, 2026 | 09:39 AM IST | 1 min read
उत्तराखंड बीएड और एमएड दोनों की आंसर की ऑफिशियल पोर्टल ukentrance.samarth.edu.in पर जारी की गई है।
नई दिल्ली: सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी (एसएसजेयू), अल्मोड़ा द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। 16 अगस्त को हुई इस परीक्षा की फाइनल आंसर की यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और संबंधित पोर्टल पर अपलोड की गई। उम्मीदवार अब सही उत्तरों का मिलान करके अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
यह परीक्षा 2026-28 सत्र के लिए बीएड और एमएड कोर्स में एडमिशन के लिए हुई। इसमें एसएसजे यूनिवर्सिटी, कुमाऊं यूनिवर्सिटी और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड यूनिवर्सिटी से जुड़े सरकारी, एडेड और प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन शामिल हैं।
Uttarakhand BEd Answer Key 2026: फाइनल आंसर-की पीडीएफ लिंक
परीक्षा राज्य के अलग-अलग सेंटर्स पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। शुरुआती आंसर की 17 अगस्त को जारी की गई थी, जिसके बाद कैंडिडेट्स को 18 से 20 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था।
आपत्तियों के समाधान और एक्सपर्ट्स द्वारा समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उत्तराखंड बीएड और एमएड दोनों की आंसर की ऑफिशियल पोर्टल ukentrance.samarth.edu.in पर उपलब्ध हैं।
Also read बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय, कुलपति से कर्मचारी तक सभी होंगी महिलाएं, सीएम ने की घोषणा
Uttarakhand BEd Answer Key 2026: रिजल्ट के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से संबंधित पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रोल नंबर या लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
उत्तराखंड बीएड, एमएड रिजल्ट 30 अगस्त को जारी होने वाले थे, लेकिन अभी तक इनकी घोषणा नहीं हुई है। योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
अगली खबर
]हिमाचल प्रदेश सरकार विशेषज्ञों सहित 650 चिकित्सकों की भर्ती करेगी, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चिकित्सा महाविद्यालयों के अलावा, राज्य सरकार सभी 70 आदर्श चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति भी कर रही है, ताकि लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार