UTET Result 2024: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम ubse.uk.gov.in पर घोषित, फाइनल आंसर-की भी जारी
Santosh Kumar | December 12, 2024 | 04:22 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड टेट 2024 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने वर्ष 2024 के लिए उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। 24 अक्टूबर को परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या ukutet.com पर अपना परिणाम देख सकते हैं। यूबीएसई ने यूटीईटी 2024 के पेपर 1 और पेपर 2 की फाइनल आंसर-की भी घोषित की है।
उत्तराखंड टेट 2024 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल ने स्कोर कार्ड के रूप में परिणाम घोषित किया है।
UBSE UTET Result 2024: क्वालीफाइंग मार्क्स
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 में दो पेपर थे। पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक था। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए था।
यूटीईटी 2024 में क्वालीफाइंग मार्क्स सामान्य वर्ग के लिए 60%, ओबीसी, पीडबल्यूडी और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 50%, एससी/एसटी के लिए 40% हैं। स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, श्रेणी, अंक, क्वालीफाइंग स्टेटस और पेपर विवरण शामिल होंगे।
Also read CBSE CTET Admit Card 2024: सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जारी, 14 दिसंबर को एग्जाम
UTET Result 2024 Sarkari Result: रिजल्ट ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
- होमपेज पर लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- उत्तराखंड टेट 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- यूटीईटी 2024 रिजल्ट में अपने अंको की जांच करें।
- इसके बाद यूटीईटी स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करें।
यूटीईटी पेपर I और II में 150 प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक के लिए कुल 150 अंक होते हैं। अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि गलत या अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच