Abhay Pratap Singh | July 15, 2026 | 10:47 AM IST | 1 min read
यूटीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में उम्मीदवारों को 8 से 11 अगस्त तक सुधार का मौका भी दिया जाएगा।

नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UTET 2026) के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाकर यूटीईटी 2026 के लिए अंतिम तिथि 3 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।
यूटेट 2026 परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाती है। एक पेपर के आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 600 रुपये और एससी/ एसटी को 300 रुपये भुगतान करना होगा, जबकि दोनों पेपरों के लिए एससी/ एसटी को 500 रुपये और सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 1000 रुपये देना होगा।
Also readCG PAT PVPT Answer Key 2026: सीजी पीएटी पीवीपीटी आंसर की जारी, 20 जुलाई तक चुनौती का मौका
यूटीईटी रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आखिरी तिथि 6 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदकों को यूटीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में 8 से 11 अगस्त तक सुधार का मौका भी दिया जाएगा। उत्तराखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन लिंक 14 जुलाई से सक्रिय है।
यूटेट 2026 परीक्षा 29 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे और पेपर-2 का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड टीईटी 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार उत्तराखंड टेट 2026 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं: