UPTET Result 2026: यूपी टेट परीक्षा में 62028 कार्यरत शिक्षक फेल, क्या मिलेगा दोबारा मौका?

Saurabh Pandey | August 27, 2026 | 10:48 AM IST | 2 mins read

UP TET एक राज्य-स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जो उत्तर प्रदेश राज्य में प्राइमरी (पेपर 1) और अपर प्राइमरी (पेपर 2) स्कूलों में शिक्षकों के तौर पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की पात्रता की जांच करने के लिए आयोजित की जाती है।

शिक्षकों की भर्ती, काउंसलिंग और दस्तावेज़ों की जांच के लिए स्कोरकार्ड बहुत महत्वपूर्ण है। (इमेज-एआई जेनरेटेड)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के पेपर 1 और पेपर 2 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.gov.in पर जाकर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।

जो उम्मीदवार परीक्षा पास करेंगे, उन्हें यूपीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र मिलेगा, जिससे वे उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5) और अपर प्राइमरी टीचर (कक्षा 6 से 8) की भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

UPTET Result 2026 Link: कुल 62028 कार्यरत शिक्षक फेल

यूपी टीईटी परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) शामिल कुल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 93,387 (76.29 प्रतिशत) कार्यरत शिक्षकों को तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) शामिल कुल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से (77.45 प्रतिशत) यानी 1,13,384 कार्यरत शिक्षकों को सफल घोषित किया गया है।

UPTET Result 2026: फेल शिक्षकों को मिलेगा मौका

यूपी टीईटी परीक्षा में फेल होने के बाद स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि क्या परीक्षा में असफल होने के बाद उनकी नौकरी चली जाएगी? लेकिन ऐसा नहीं है, जो शिक्षक यूपी टीईटी की परीक्षा में असफल घोषित किए गए हैं, उन्हें आयोग की ओर से दोबारा मौका दिया जाएगा। वह टीईटी की परीक्षा में दोबारा शामिल होकर अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। साथ ही उन्हें नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। हालांकि साल 2028 तक शिक्षकों को टीईटी की परीक्षा पास करना अनिवार्य है।

UPTET Result 2026: टीईटी पास करना अनिवार्य

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कार्यरत शिक्षकों (जिनकी सेवा अवधि 5 वर्ष या उससे अधिक है) को अपनी पात्रता साबित करने और टीईटी परीक्षा पास करने के लिए 2028 तक का समय और अतिरिक्त अवसर दिए गए हैं। परीक्षा पास न होने की स्थिति में तुरंत बर्खास्तगी नहीं होगी। हालांकि, जब तक परीक्षा पास नहीं हो जाती, तब तक प्रमोशन और कुछ भत्ते रोके जा सकते हैं।

Also read UPTET Result 2026: यूपीटीईटी रिजल्ट में 13 लाख से अधिक उम्मीदवार क्वालीफाई, सर्टिफिकेट जल्द होगा जारी

UPTET Result 2026: रिजल्ट के आंकड़े

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) के लिए कुल 7,13,648 अभ्यर्थियों में से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल हुए, जिनका कुल प्रतिशत (80.7%) है तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) की परीक्षा में शामिल कुल 10,57,021 अभ्यर्थियों में से 7,59,513 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं, जिनका कुल पास प्रतिशत (71.85%) है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]