UPTAC Counselling 2026: यूपीटीएसी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी, डाउनलोड चरण और आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Anand | July 19, 2026 | 01:54 PM IST | 2 mins read
यूपीटीएसी राउंड 1 काउंसलिंग 2026 के लिए सीट आवंटित उम्मीदवारों को 18 से 20 जुलाई तक सीट कंफर्मेशन फीस का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जाकर यूपीटीएसी राउंट 1 सीट अलॉटमेंट 2026 जांच सकते हैं।
उम्मीदवारों को यूपीटीएटी काउंसलिंग 2026 राउंट 1 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीट आवंटित उम्मीदवारों को 18 से 20 जुलाई तक सीट कंफर्मेशन फीस का भुगतान करना होगा और ऑनलाइन फ्रीज/ फ्लोट प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। सामान्य/ ओबीसी को 20000 रुपये और एससी/ एसटी को 12000 रुपये जमा करने होंगे।
UPTAC Round 1 Seat Allotment Result 2026: डाउनलोड चरण
नीचे बताए गए चरणों यूपीटीएसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीटीएसी की ऑफिशियल वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UPTAC राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूपीटीएसी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2026 रिजल्ट जांचें।
अभ्यर्थी फ्रीज, फ्लोट और विड्रॉल में से कोई भी विकल्प का चयन कर सकते हैं। जो कैंडिडेट अलॉटेड सीट स्वीकार करना चाहते हैं, वे फ्रीज ऑप्शन चुन सकते हैं और सीट की पुष्टि के लिए फीस का भुगतान करना होगा। काउंसलिंग के अगले राउंड में शामिल होने के लिए फ्लोट विकल्प और सीट वापसी के लिए विड्रॉल विकल्प का चयन कर सकते हैं।
सीटों का आवंटन स्टूडेंट की परफॉर्मेंस, उपलब्ध सीटों और यूपीटीएसी काउंसलिंग 2026 के दौरान भरी गई चॉइस के आधार पर किया गया है। सीट कंफर्म करने के लिए अभ्यर्थियों फीस का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए यूपीटीएसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPTAC Counselling 2026: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार यहां आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर सकते हैं:
- यूपीटीएटी रजिस्ट्रेशन 2026 पेज
- कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- टीसी
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
- फीस में छूट वाले उम्मीदवारों के लिए इनकम सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल