Abhay Pratap Singh | July 19, 2026 | 01:04 PM IST | 2 mins read
डब्ल्यूसीएल माइनिंग सरदार एवं सहायक फोरमैन भर्ती 2026 के तहत चयनित कैंडिडेट को शुरुआती बेसिक पे 47330.25 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।

नई दिल्ली: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने स्टैच्युटरी सुपरवाइजरी स्टाफ (माइनिंग सरदार और सहायक फोरमैन) भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाकर 20 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से 10 अगस्त, 2026 को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
डब्ल्यूसीएल स्टैच्युटरी सुपरवाइजरी स्टाफ भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 444 पदों को भरा जाएगा, जिसमें माइनिंग सरदार (T&S ग्रेड सी) के 220 और सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु) (विद्युत)/विद्युत पर्यवेक्षक, (T&S ग्रेड सी) के 224 पद शामिल हैं।
Also readNALCO Admit Card 2026: नालको एडमिट कार्ड नॉन-एग्जिक्यूटिव पदों के लिए जारी, 27 जुलाई को होगी परीक्षा
डब्ल्यूसीएल माइनिंग सरदार एवं सहायक फोरमैन आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदन की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है। आयु की गणना 10 अगस्त, 2026 से की जाएगी। नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट (NCWA) XI के अनुसार शुरुआती बेसिक पे 47330.25 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
सामान्य/ ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर)/ ईडब्लएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है, जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ विभागीय कर्मचारी को छूट दी गई है। उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए
निम्नलिखित चरणों का पालन करके डब्ल्यूसीएल माइनिंग सरदार एवं असिस्टेंट फोरमैन भर्ती 2026 आवेदन पत्र भर सकतें: