Saurabh Pandey | October 15, 2025 | 03:42 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती के तहत कुल 3446 पदों के लिए लिखित परीक्षा 13 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कृषि विभाग में खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की थी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने तकनीकी सहायक ग्रुप सी भर्ती परीक्षा का परिणाम 2025 आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी रिजल्ट 2025 देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
श्रेणी | कटऑफ अंक |
---|---|
अनारक्षित | 28.25 |
अनुसूचित जाति | 28.25 |
अनुसूचित जनजाति | 04.00 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 28.25 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 28.25 |
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 13 जुलाई, 2025 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। इसके साथ ही परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की गई थी।
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती के तहत कुल 3446 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह परीक्षा कृषि विभाग में खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की थी।