UPSSSC: क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और फिजिकल ट्रेनर के 412 पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | October 17, 2026 | 10:43 AM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और फिजिकल ट्रेनर के 412 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने 'क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी' और 'व्यायाम प्रशिक्षक' के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो उम्मीदवार PET-2025 में शामिल हुए थे और जिनके पास वैलिड स्कोरकार्ड है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवार इसमें 11 नवंबर तक संशोधन कर सकेंगे।
यूपीएसएसएससी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
UPSSSC Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
उत्तर प्रदेश के युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षक दल निदेशालय के अंतर्गत कुल 412 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें 368 पद क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के लिए और 44 पद व्यायाम प्रशिक्षक के लिए उपलब्ध हैं।
UPSSSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क | ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क | शुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क) |
| अनारक्षित | शून्य | 25 रुपये |
25 रुपये
|
| अन्य पिछड़ा वर्ग |
शून्य
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
| अनुसूचित जाति |
शून्य
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
| अनुसूचित जनजाति |
शून्य
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
UPSSSC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन पूरी तरह से नॉर्मलाइज्ड PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग पर निर्भर करेगा, जिसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मापन परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी।
- UP PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- मुख्य लिखित परीक्षा (100 अंक)
- शारीरिक मापन परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) (क्वालीफाइंग)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]Bihar Sports Trainer: क्रीड़ा प्रशिक्षक पद के लिए खेल विधा चुनना अनिवार्य, 23 से 31 अक्टूबर तक भरें विकल्प
उम्मीदवारों को अपनी पसंद की खेल विधा चुनने के लिए 23 से 31 अक्टूबर के बीच निर्धारित पोर्टल या आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। खेल विधा का चयन करना इसलिए जरूरी है क्योंकि रिक्तियां अलग-अलग खेलों के लिए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार