UPSSSC Platoon Commander Notification 2026: प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर नोटिफिकेशन 295 पदों के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | April 16, 2026 | 09:20 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर मुख्य परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवारों को पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2026 के अंतर्गत प्लाटून कमाण्डर/ ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर भर्ती के लिए 16 जून से 6 जुलाई, 2026 तक आवेदन पत्र भर सकेंगे।
उम्मीदवारों को शुल्क समायोजन और आवेदन में सुधार के लिए आखिरी तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 295 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें 52 पद प्लाटून कमांडर (लेवल 6) और 243 पद ब्लॉक ऑर्गनाइजर (लेवल 5) के हैं। पीईटी 2025 परीक्षा में सफल कैंडिडेट आवेदन के पात्र हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (अवैतनिक विभागीय कर्मचारी वर्ग के लिए इण्टरमीडिएट) डिग्री होनी चाहिए। वहीं, प्रदेश सेना में दो वर्ष की सेवा/ एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट/ होमगार्ड में न्यूनतम 3 वर्ष की अवधि तक कार्य करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर ब्लॉक ऑर्गनाइजर भर्ती 2026 के लिए 1 जनवरी, 2026 तक आवेदन की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी गई है। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
चयन प्रक्रिया में पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, शारीरिक मानदंड व शारीरिक दक्षता परीक्षा और इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
होमगार्ड मुख्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ में प्लाटून कमांडर के पद पर चयनित कैंडिडेट को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक और ब्लॉक ऑर्गनाइजर पद के लिए चयनित अभ्यर्थी को 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल