Trusted Source Image

MPPSC SET 2025 Final Answer Key: एमपीपीएससी एसईटी फाइनल आंसर की 20 विषयों के लिए जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | April 16, 2026 | 07:38 AM IST | 2 mins read

एमपी एसईटी की उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

एमपीपीएससी एसईटी 2025 रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एमपीपीएससी एसईटी 2025 रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी रसायन विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी सहित 20 विषयों के लिए जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एमपीपीएससी एसईटी 2025 फाइनल आंसर की जांच सकते हैं।

एमपी एसईटी की उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। एमपीपीएससी स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया जाएगा।

नोटिस के अनुसार, “रसायन विज्ञान, वाणिज्य, संगणक विज्ञान एवं अनुप्रयोग, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, विधि, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, जीव विज्ञान, प्रबंधन, मराठी, गणितीय विज्ञान, संगीत, भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र के प्रश्न पत्रों के चारों सेट (A, B, C, D) की संयुक्त अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा रही है।”

Also readBPSC CCE 72nd Exam 2026: बीपीएससी 72वीं भर्ती अधिसूचना जल्द, 1,200 से अधिक पदों पर रिक्तियां, जानें एग्जाम डेट

मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 1 मार्च, 2026 को समाप्त हुई थी। सभी विषयों के लिए आपत्ति दर्ज करने की लिंक 2 से 6 अप्रैल, 2026 तक सक्रिय थी। समय-सीमा के भीतर एमपीपीएससी एसईटी प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई है।

इससे पहले, आयोग ने 13 अप्रैल को अपराध विज्ञान, रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन, पृथ्वी विज्ञान, गृह विज्ञान, कलामंच, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, संस्कृत पारंपरिक विषय, उर्दू और दृश्य कला सहित कुल 11 विषयों के लिए एमपीपीएससी एसईटी 2026 की फाइनल आंसर की जारी की थी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं।

MPPSC SET Final Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एमपीपीएससी एसईटी फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एमपीपीएससी की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, What's New सेक्शन पर विजिट करें।
  • स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 फाइनल आंसर की पर क्लिक करें।
  • अंतिम उत्तर कुंजी जांचें, डाउनलोड करें और अंकों की गणना करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications