UPSSSC Pharmaceutical Recruitment 2024: यूपी फार्मासिस्ट भर्ती की लास्ट डेट कल, upsssc.gov.in से करें आवेदन
Santosh Kumar | March 2, 2024 | 02:23 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2024 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) भर्ती के लिए आवेदन विंडो कल यानी 3 मार्च को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक यूपीएसएसएससी आयुर्वेदिक भर्ती के 1002 पदों के लिए पंजीकरण नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा, यदि यूपी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, तो पंजीकृत उम्मीदवार 11 मार्च तक सुधार प्रक्रिया के माध्यम से पंजीकरण फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखें जल्द ही आयोग द्वारा घोषित की जाएंगी।
Pharmaceutical Vacancy 2024: आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ ही सभी वर्ग जैसे सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीएच के उम्मीदवारों को 25 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।
UPSSSC Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
UPSSSC Pharmaceutical Recruitment के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 स्कोर कार्ड प्राप्त होना चाहिए और जीव विज्ञान/गणित विषयों के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक आदि में डिप्लोमा भी होना चाहिए।
साथ ही उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2024 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
Pharmaceutical Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएसएसएससी आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को समझ सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब 'Notifications/Advertisements' अनुभाग पर क्लिक करें।
- यहां उम्मीदवार विज्ञापन संख्या '01-Exam/2024' के सामने Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब नीचे 'Submit Application' पर क्लिक कर पृष्ठ को सत्यापित करें।
- नया पेज खुलेगा, आवश्यक विवरण और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पुष्टीकरण फॉर्म Download करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’