UPSSSC Ayurvedic Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी आयुर्वेदिक के 1002 पदों पर भर्ती, upsssc.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 13, 2024 | 12:10 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ने फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक के 1002 पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन रिक्तियों के लिए पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने और परीक्षा शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 03 मार्च 2024 तक है। शुल्क समायोजन एवं आवेदन पत्र में संशोधन करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2024 तक है।
आयु सीमा
यूपीएसएसएससी फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयु में छूट दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण करने वाले सभी उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
UPSSSC Pharmaceutical Recruitment 2024 के तहत 1002 पदों पर भर्ती की जानी है। कैटेगरी वाइज रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं।
- सामान्य - 448 पद
- ईडब्ल्यूएस - 100 पद
- आबीसी - 126 पद
- एससी - 291 पद
- एसटी - 37 पद
- कुल - 1002 पद
अगली खबर
]UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी में असिस्टेंट डायरेक्टर सहित कई पदों पर भर्ती, upsconline.nic.in से करें आवेदन
UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’