UPSSSC PET 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी में अलग-अलग अभ्यर्थियों के नाम पर परीक्षा देने वाला ‘सॉल्वर’ गिरफ्तार
Santosh Kumar | September 9, 2025 | 05:59 PM IST | 2 mins read
शनिवार को मंडल ने हरदोई में श्याम कृष्ण की जगह परीक्षा दी और रविवार को नीतीश की जगह शाहजहांपुर केंद्र पर भी परीक्षा में शामिल हुआ।
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मंगलवार (9 सितंबर) को बिहार के एक 'सॉल्वर' (प्रश्नपत्र सॉल्वर) को गिरफ्तार किया गया, जिसने हरदोई और शाहजहांपुर में अलग-अलग अभ्यर्थियों के नाम पर 'पीईटी' (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) परीक्षा दी थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि बिहार के नवादा जिले के निवासी विवेक मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वह शहर के ही एक केंद्र पर एक व्यक्ति के स्थान पर पीईटी की परीक्षा दे रहा था। एसपी के अनुसार, विवेक मंडल पर संदेह होने पर कॉलेज प्रशासन ने उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
UPSSSC PET 2025: दोनों सौदे 20-20 हजार रुपये में
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, ‘‘मंडल ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। वह स्नातक है। उसकी बहन की शादी इसी साल होने वाली है, जिसके लिए उसे धन की जरूरत थी।
उसने आजमगढ़ निवासी श्याम कृष्ण से गारंटी ली थी कि वह उसकी जगह 'सॉल्वर' बनकर उसे परीक्षा पास करवा देगा। पुलिस ने बताया कि इसके बाद परीक्षा फॉर्म भरते समय श्याम कृष्ण ने अपनी जगह विवेक मंडल की तस्वीर लगा दी थी।
उन्होंने बताया कि इस बीच श्याम ने उसे नीतीश कुमार नामक एक अन्य व्यक्ति से मिलवाया। द्विवेदी के अनुसार, ‘‘आरोपी ने उससे भी उसके स्थान पर परीक्षा देने का सौदा कर लिया। दोनों ही सौदे 20—20 हजार रुपये पर तय हुए।
UPSSSC PET 2025: बायोमेट्रिक मिलान से मामला उजागर
शनिवार को मंडल ने हरदोई में श्याम कृष्ण की जगह परीक्षा दी और रविवार को नीतीश की जगह शाहजहांपुर केंद्र पर भी परीक्षा में शामिल हुआ। बायोमेट्रिक एक जैसे मिलने पर शक हुआ और कॉलेज प्रशासन ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद 'सॉल्वर' गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस की एक टीम बिहार और आजमगढ़ भेजी गई है।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल