UPSSSC PET Answer Key 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की जारी, upsssc.gov.in से डाउनलोड करें पीडीएफ फाइल
Santosh Kumar | September 9, 2025 | 07:19 PM IST | 2 mins read
आयोग ने 6 और 7 सितंबर 2025 को राज्य के 48 जिलों में प्रत्येक दिन दो पालियों में यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का आयोजन किया।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर-की 6 और 7 सितंबर को आयोजित परीक्षा की सभी पालियों के लिए उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर सकेंगे। यूपी पेट 2025 आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
यूपीएसएसएससी 2025 परीक्षा 6 सितंबर को पहली पाली (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और दूसरी पाली (दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक) में शुरू हुई थी, जबकि 7 सितंबर को भी इसी पैटर्न पर आयोजित की गई थी।
कुल 12.65 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 9.64 लाख परीक्षा में शामिल हुए। यूपी पीईटी परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। कुल 100 अंकों की परीक्षा की अवधि 2 घंटे थी।
UPSSSC PET Answer Key 2025: स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे छात्र
पाठ्यक्रम में सामान्य हिंदी, भारतीय इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, ग्राफ इंटरप्रिटेशन आदि विषय शामिल थे। यूपी पेट आंसर की जारी होने के साथ, उम्मीदवार अब अपने अपेक्षित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।
प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प भी होगा। जो अभ्यर्थी किसी प्रश्न के उत्तर से असहमत हैं, वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति पर शुल्क लगेगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
UP PET Answer Key 2025: यूपी पेट आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- 'नोटिस बोर्ड/लेटेस्ट अपडेट्स' सेक्शन में आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित परीक्षा तिथि और शिफ्ट पीडीएफ लिंक को ओपन करें।
- यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की पीडीएफ 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अपने अंको की गणना करें और आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
आपत्ति के साथ प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। आपत्ति दर्ज कराने की तिथियां आयोग द्वारा जल्द ही घोषित की जाएंगी। आपत्तियों की जांच के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जो परिणाम का आधार बनेगी।
अगली खबर
]AIIMS NORCET 9 City Slip 2025: एम्स नॉरसेट 9 सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, एडमिट कार्ड जल्द
पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किया जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार