UPSSSC PET 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, जानें
Saurabh Pandey | May 14, 2025 | 10:33 AM IST | 2 mins read
UPSSSC PET 2025 उत्तर प्रदेश सरकार में ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा नहीं दी है, वे सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया के बाद के चरणों में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 14 मई से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 17 जून 2025 है। जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 24 जून तक किया जा सकेगा।
UPSSSC PET 2025: आयु सीमा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 में आवेदन करने के लिए ऐसे अभ्यर्थी पात्र होगें, जिन्होंने 1 जुलाई, 2025 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूरी कर ली हो तथा 40 वर्ष से अधिक आयु न हो।
UPSSSC PET 2025: शैक्षणिक योग्यता
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के लिए हाईस्कूल अथवा उसके समकक्ष क्वालीफिकेशन वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे सभी अभ्यर्थी, जिनके द्वारा आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि से पहले हाईस्कूल अथवा उसके समकक्ष क्वालीफिकेशन प्राप्त किया हो, वे पीईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC PET 2025: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क
|
शुल्क योग
|
|---|---|---|---|
|
अनारक्षित (सामान्य)
|
160 रुपये
|
25 रुपये
|
185 रुपये
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
160 रुपये
|
25 रुपये
|
185 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति
|
0.00
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
0.00
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
|
दिव्यांगजन हेतु
|
0.00
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
UPSSSC PET 2025: पीईटी एग्जाम डेट
यूपीएसएसएससी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा के कार्यक्रम के सम्बन्ध में यथासमय आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।
पीईटी स्कोर की वैधता अवधि
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी में प्राप्त अंक परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की तिथि से 3 वर्ष तक मान्य होंगे।
UPSSSC PET 2025 उत्तर प्रदेश सरकार में ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा नहीं दी है, वे सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया के बाद के चरणों में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा