टॉप सर्च
UPSSSC OTR Registration: यूपीएसएसएससी ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया upsssc.gov.in पर शुरू की
Saurabh Pandey | July 14, 2026 | 06:41 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू कर दी है। विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (O.T.R.) सुविधा आज 14 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को भविष्य में जारी होने वाले विभिन्न विज्ञापनों के लिए आवेदन करने की अपनी मूलभूत सूचनाओं को बार-बार दर्ज किए जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (O.T.R.) के मुख्य बिन्दु निम्नलिखित हैं-
- आयोग द्वारा भविष्य में विज्ञापित की जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) अथवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ओटीआर (O.T.R.) करना अनिवार्य होगा। भविष्य में आयोग के सभी विज्ञापनों के मुकाबले आवेदन करने के लिए ओटीआर (O.T.R.) संख्या का उपयोग किया जाएगा।
- ओटीआर पूर्णतः निशुल्क होगा।
- अभ्यर्थियों को ओटीआर के लिए नए आवेदन अथवा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की पंजीकरण संख्या के आधार पर आवेदन करना होगा।
- यदि किसी अभ्यर्थी ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 के लिए आवेदन किया है, तो उसे प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की पंजीकरण संख्या के आधार पर ही ओटीआर के लिए आवेदन करना होगा।
- ओटीआर के लिए अभ्यर्थी के पास वैलिड मोबाइल नंबर एवं वैलिड ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। मोबाइल नंबर एवं ई-मेल भर्ती प्रक्रिया की पूरी अवधि तक सक्रिय रहने चाहिए।
- मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी का सत्यापन ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थी ई-मेल आईडी का सत्यापन ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद डैश-बोर्ड के माध्यम से भी कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी को आवेदन पत्र मे नाम, जन्मतिथि, पिता एवं माता का नाम, राज्य, गृह जनपद, हाईस्कूल क्वालीफिकेशन आदि विभिन्न विवरण दर्ज करना होगा तथा स्थायी एवं पत्राचार के लिए पते का भी उल्लेख करना होगा।
- अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में अपना अपेडेटड रंगीन फोटोग्राफ 6 माह के अंदर का अपलोड करना होगा। फोटोग्राफ का साइज 50 kb से 100 kb के बीच तथा JPEG/JPG फार्मेट में होना चाहिए।
- अभ्यर्थी का हस्ताक्षर हिन्दी अथवा अंग्रेजी में होना चाहिए अभ्यर्थी अपने हस्ताक्षर के नीचे स्वयं हिन्दी में अपना नाम अवश्य लिखेंगे। स्पष्ट किया जाता है कि अंग्रेजी भाषा के CAPITAL LETTERS में हस्ताक्षर अमान्य होंगे। हस्ताक्षर का साइज 30 kb से 50 kb के बीच तथा JPEG/JPG फार्मेट में होना चाहिए।
- प्रत्येक अभ्यर्थी को केवल 1 ओटीआर संख्या धारित करने की अनुमति है। एक से अधिक ओटीआर संख्या धारित करने की स्थिति में आयोग द्वारा अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की गोपनीयता बनाए रखने के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे। पंजीयन संख्या के दुरुपयोग की स्थिति में आयोग उत्तरदायी नहीं होगा।
- ओटीआर की पंजीयन संख्या प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थी द्वारा दर्ज किए गए विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन अनुमन्य नहीं होगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source[
अगली खबर
][
विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
[
नवीनतम शिक्षा समाचार
]PSSSB Group D Admit Card 2026: पीएसएसएसबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड sssb.punjab.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | Oct 22, 2026 | 1 min read
CBSE Date sheet 2027 Live: सीबीएसई 10वीं-12वीं डेटशीट कब होगी जारी? लेटेस्ट अपडेट जानें
Saurabh Pandey | Oct 22, 2026 | 4 mins read
IBPS SO Prelims Score Card 2026: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | Oct 22, 2026 | 2 mins read
ISRO Admit Card 2026: इसरो साइंटिस्ट, इंजीनियर एडमिट कार्ड isro.gov.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | Oct 22, 2026 | 1 min read
HPSOS Answer Key 2026: एचपीएसओएस कक्षा 8, 10 व 12 परीक्षा की आंसर-की जारी, 25 अक्टूबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
Santosh Kumar | Oct 22, 2026 | 2 mins read
MP Police SI Admit Card 2026: एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जल्द, प्रारंभिक परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | Oct 22, 2026 | 2 mins read
UGC NET December 2026: यूजीसी व सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए अब तक 2.19 लाख से अधिक आवेदन, एनटीए ने दिया अपडेट
Santosh Kumar | Oct 22, 2026 | 1 min read
RMS CET Registration 2026: आरएमएस सीईटी रजिस्ट्रेशन विलंब शुल्क के साथ 25 अक्टूबर तक, जानें परीक्षा तिथि
Abhay Pratap Singh | Oct 22, 2026 | 2 mins read
डीयू का 103वां दीक्षांत समारोह 20 नवंबर को, पहली बार विद्यार्थियों को उत्तीर्ण वर्ष में मिलेगी डिग्री
Santosh Kumar | Oct 22, 2026 | 1 min read
IBPS SO Mains Admit Card 2026: आईबीपीएस एसओ मेंस एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | Oct 22, 2026 | 2 mins read
[
सम्बंधित खबर
]PSSSB Group D Admit Card 2026: पीएसएसएसबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड sssb.punjab.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | 1 min read
CBSE Date sheet 2027 Live: सीबीएसई 10वीं-12वीं डेटशीट कब होगी जारी? लेटेस्ट अपडेट जानें
Saurabh Pandey | 4 mins read
IBPS SO Prelims Score Card 2026: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | 2 mins read