UPSSSC Interview Schedule: यूपीएसएसएससी मैकेनिक भर्ती के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 323 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Abhay Pratap Singh | February 19, 2026 | 08:50 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी ने मैकेनिक भर्ती के तहत इंटरव्यू चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों के पंजीकरण संख्या नोटिस में उपलब्ध करा दिए हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-20 (7)/2015 के अंतर्गत अनुदेशक मैकेनिक (रेफ्रीजिरेशन एण्ड एयर कंडीशनर) के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, यूपीएसएसएससी मैकेनिक इंटरव्यू के लिए कुल 323 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, साक्षात्कार का आयोजन 17, 18, 19 और 20 मार्च, 2026 को आयोग कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू के विस्तृत कार्यक्रम की सूचना अलग से जारी की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से मैकेनिक (रेफ्रीजिरेशन एण्ड एयर कंडीशनर) के कुल 48 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
नोटिस के अनुसार, आवेदक का प्राप्तांक प्रतिशत कटऑफ के बराबर या अधिक है तथा उस अभ्यर्थी का नाम साक्षात्कार के लिए प्रोविजनल रूप से पात्र अभ्यर्थियों की सूची में शामिल नहीं है, तो 27.02.2026 तक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, पिकप भवन, पंचम तल पर स्थित केंद्रीय प्राप्ति व प्रेषण अनुभाग में अपना आवेदन दस्तावेजों की छायाप्रति सहित उपलब्ध करा सकते है।
आयोग ने आगे कहा कि दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोग के अनुमोदन के बाद निर्धारित तिथि पर ही आयोजित किया जाएगा। 27 फरवरी 2026 को शाम 5:00 बजे के बाद प्राप्त किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
यूपीएसएसएससी ने मैकेनिक भर्ती के तहत इंटरव्यू चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों के पंजीकरण संख्या नोटिस में उपलब्ध करा दिए हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
UPSSSC Mechanic Interview Schedule: कटऑफ और चयनित कैंडिडेट की लिस्ट जांचें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कटऑफ अंक और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जांच सकते हैं:
- आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘नोटिस बोर्ड’ पर क्लिक करें।
- मैकेनिक इंटरव्यू नोटिस जांचें व डाउनलोड करें।
- Ctrl+F की सहायता से पंजीकरण संख्या जांचें।
- इसके अलावा, कटऑफ अंक की भी जांच करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा