UPSSSC Junior Assistant 2023 Final Result: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट अंतिम चयन परिणाम जारी, कटऑफ जांचें

Abhay Pratap Singh | September 10, 2026 | 09:27 AM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक 2023 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट अंतिम परिणाम में कुल 5329 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2023 के तहत सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-3 मुख्य परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2023 फाइनल रिजल्ट जांच सकते हैं।

यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक अंतिम परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर उपलब्ध हैं। कुल 5339 पदों के सापेक्ष मेरिट के अनुसार 5329 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। डीडब्ल्यू और एमडी के 5-5 पदों पर अभ्यर्थी न होने के कारण कुल 10 पद खाली हैं।

नोटिस में कहा गया कि, “कुल रिक्त 5339 पदों (अनारक्षित-2591,अनुसूचित जाति- 1068, अनुसूचित जनजाति-147, अन्य पिछड़ा वर्ग-1076 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए457) के सापेक्ष 5329 अभ्यर्थी (अनारक्षित-2585, अनुसूचित जाति-1066, अनुसूचित जनजाति-147, अन्य पिछड़ा वर्ग-1074 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए-457) अंतिम परिणाम में चयनित हुए हैं।”

आयोग ने चयन परिणाम में 376 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से शामिल किया है, जिनका अंतिम चयन आयोग अधियाचनकर्ता विभाग के निर्णय के अधीन होगा। चयनित अभ्यर्थियों के पद / विभाग आवंटन की सूचना अलग से जारी की जाएगी।

UPSSSC Junior Assistant Final Result 2023: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन ओपन करें।
  • अब, संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।

Also read UPSSSC PET Exam Dates 2026: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा तिथि upsssc.gov.in पर घोषित

UPSSSC Junior Assistant 2023 Cutoff: कटऑफ

लिखित परीक्षा एवं टंकण परीक्षा के आधार पर अर्हता/अभिलेख परीक्षण के उपरांत अंतिम चयन के लिए लम्बवत् एवं क्षैतिज आरक्षणवार अभ्यर्थियों का कट ऑफ अंक नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

1. लम्बवत् आरक्षण (Vertical Reservation)

क्रम संख्या कैटेगरी अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म तिथि

1

अनारक्षित

65.75

01.09.1999

2

अनुसूचित जाति

54.00

01.07.1998

3

अनुसूचित जनजाति

39.25

15.01.1992

4

अन्य पिछड़ा वर्ग

64.00

28.01.1999

5

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

62.25

14.03.1996

2. क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation)

क्रम संख्या श्रेणी/ उपश्रेणी अंतिम चयनित अभ्यर्थियों का प्राप्तांक अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की जन्म तिथि

1

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

39.25

01.07.1994

2

महिला

57.75

01.07.2002

3

भूतपूर्व सैनिक

16.25

18.12.1979

4

उत्कृष्ट खिलाड़ी

अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं।

5

दिव्यांगजन

(B, LV)

40.75

24.12.1997

(D, HH)

28.00

01.05.1997

(Dw)

44.00

20.03.1993

(CP, Dw, AAV, LC, OL, OA, BL)

57.25

30.06.1996

(MD)

17.25

25.09.1996

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]