UPSSSC Medicine Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन भर्ती, 18 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
Saurabh Pandey | February 23, 2024 | 12:06 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट भर्ती 2024 पात्र उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग या यूपीएसएसएससी ने जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया है। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पंजीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 18 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 18 मई 2024 तक है। शुल्क समायोजन और आवेदन पत्र में संशोधन करने की आखिरी तारीख 25 मई तक है।
कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन भर्ती 2024 के तहत कुल 361 रिक्तियों को भरा जाना है। कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित - 146 पद
- अनुसूचित जाति - 75 पद
- अनुसूचित जनजाति - 07 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 97 पद
- ईडब्ल्यूएस - 36 पद
UPSSSC Vacancy 2024 आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी भर्ती 2024 अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों को ही केवल मुख्य परीक्षा के लिए अलग से आवेदन शुल्क एडमिट कार्ड डाउलोड करने से पहले जमा करना होगा।
Also read UPMSP UP Board 2024 Exam Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा अपडेट, टाइम टेबल, आंसर की, गाइडलाइन
यूपीएसएसएससी कनिष्ठ विश्लेषक (Junior Analyst) मेडिसिन भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा या पीईटी स्कोरकार्ड के आधार पर की जाएगी। इस परीक्षा के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे, जो पीईटी 2023 में शामिल हुए हैं और उनके पास पीईटी स्कोरकार्ड होगा।
UPSSSC 2024 शैक्षणिक योग्यता
यूपीएसएसएससी भर्ती 2024 पात्र उम्मीदवारों के पास विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फॉर्मेसी में ग्रेजुएट की डिग्री अथवा सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अर्हता होनी चाहिए।
UPSSSC Recruitment ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'लाइव विज्ञापन' सेक्शन पर क्लिक करें।
- जूनियर एनालिस्ट मुख्य परीक्षा 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- अब आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल