Trusted Source Image

UPSSSC Forest Guard Mains Exam 2026 Fee: यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा के लिए जमा करें शुल्क, चरण जानें

Abhay Pratap Singh | September 9, 2026 | 10:35 AM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही मेन्स एग्जाम में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड एंड वाइल्डलाइफ गार्ड मेन्स एग्जाम 27 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड एंड वाइल्डलाइफ गार्ड मेन्स एग्जाम 27 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026 के तहत वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपी फॉरेस्ट गार्ड मेन्स एग्जाम 2026 फीस का भुगतान कर सकते हैं।

अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कैटेगरी के कैंडिडेट को 80 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। दिव्यांग व्यक्तियों को छूट दी गई है। मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट ही शुल्क जमा करने के लिए पात्र हैं।

यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर सूचित किया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए यूपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2026 एक अनिवार्य दस्तावेज है।

Also readUPSSSC Cartographer 2023 Mains Result: यूपीएसएसएससी नक्शानवीस और मानचित्रक मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड एंड वाइल्डलाइफ गार्ड मेन्स एग्जाम 2026 का आयोजन 27 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के कुल 708 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

UPSSSC Forest Guard and Wildlife Guard Main Exam 2026: फीस जमा करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी मेन्स एग्जाम 2026 फीस जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले, आधिकारिक यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘main examination fee deposition’ पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications