UPSSSC Forest Guard Answer Key 2025: यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | November 10, 2025 | 06:33 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड के लिए वेबसाइट पर 17 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 10 नवंबर को विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023 के अंतर्गत वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा 9 नवंबर, 2025 को लखनऊ व झांसी में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 709 पदों को भरा जाएगा, जिसमें वन एवं वन्यजीव विभाग के नियंत्रणाधीन वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के क्रमशः 693 पद व 16 पद शामिल हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “प्रश्नगत परीक्षा से संबंधित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 09-11-2025 को संपन्न लिखित परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यह प्रोविजनल उत्तर कुंजी दिनांक 17-11-2025 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।”
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मेन्स एग्जाम की प्रोविजनल उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएसएसएसकी की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।
UP Forest Guard Mains Exam Answer Key 2025: डाउनलोड कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘महत्वपूर्ण घोषणा’ टैब पर क्लिक करें।
- वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- यूपी फॉरेस्ट गार्ड प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करें।
- प्रश्न-उत्तर का मिलान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल