UPSSSC BCG Technician Result 2026: यूपी बीसीजी टेक्नीशियन रिजल्ट जारी, 77 अभ्यर्थी मेंस के लिए शॉर्टलिस्ट
Saurabh Pandey | June 9, 2026 | 07:45 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी-2023 के स्कोर के आधार पर 77 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। आयोग इन 77 चयनित अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आयोग द्वारा लिए गए निर्णयों और पूर्व में जारी आवश्यक सूचनाओं के क्रम में इस मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया पूरी की गई है। इसके तहत प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के वास्तविक स्कोर अथवा नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए 77 अभ्यर्थियों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनके परिणाम को आयोग द्वारा मंजूरी दे दी गई है।
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया द्वारा जारी इस आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयनित 77 अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड है। आगे की मुख्य परीक्षा की तिथियों और प्रवेश पत्र के संबंध में आयोग द्वारा जल्द ही अलग से जानकारी साझा की जाएगी।
UPSSSC BCG Technician Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upssssc.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर इस परिणाम से संबंधित दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद खुले नए पेज पर अपने क्रेडेंशियल- जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज करें।
- अब लॉगिन जानकारी सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल