UPSSSC Final Result 2026: यूपीएसएसएससी लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार का अंतिम परिणाम जारी, 526 कैंडिडेट चयनित
Abhay Pratap Singh | January 25, 2026 | 12:51 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट फाइनल रिजल्ट 2026 लिखित मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की पात्रता एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी किया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 05-परीक्षा/2023 के अंतर्गत लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार (Auditor and Assistant Accountant) पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट फाइनल रिजल्ट में कुल 526 कैंडिडेट का चयन किया गया है।
यूपी लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट रिजल्ट 2026 लिखित मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी किया गया है।
आयोग ने अंतिम चयन परिणाम के साथ प्रत्येक विभाग के लिए कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी घोषित किए हैं। यूपीएसएसएससी ने स्पष्ट किया है कि 18 उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से अंतिम परिणाम में शामिल किया गया है। उनका चयन आगे की सत्यापन प्रक्रिया और उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित रिट याचिकाओं और संबंधित मामलों के निर्णय पर निर्भर करेगा।
यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2023 के लिए मुख्य परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 530 (लेखा परीक्षक के 529 पद और सहायक लेखाकार का 1 पद) विज्ञापित पदों के लिए 526 उम्मीदवारों के अंतिम चयन को मंजूरी दी गई है।
नोटिस के अनुसार, सहायक लेखाकार के 1 रिक्त पद को अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत भर दिया गया है। इस पद पर कोई क्षैतिज आरक्षण लागू नहीं था। सहकारी समितियां और पंचायत लेखापरीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 389 उम्मीदवारों को लेखा परीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
UPSSSC Auditor and Assistant Accountant final result 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट फाइनल रिजल्ट पीडीएफ जांच सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब, लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार अंतिम परिणाम पर क्लिक करें।
- पीडीएफ में कैंडिडेट रोल नंबर और कटऑफ अंक जांचें।
अगली खबर
]UPSC: केंद्र सरकार ने आईएएस, आईपीएस, आईएफओएस अधिकारियों के लिए कैडर आवंटन नीति में किया बदलाव
कैडर या संयुक्त कैडर से तात्पर्य किसी राज्य या राज्यों के समूह या केंद्र शासित प्रदेशों से है जो इन तीनों सेवाओं के अधिकारियों को आवंटित किए जाते हैं, जिन्हें अखिल भारतीय सेवाएं भी कहा जाता है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच