UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026: यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Saurabh Pandey | April 15, 2026 | 03:20 PM IST | 1 min read

इस भर्ती के माध्यम से कुल 402 पद भरे जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में ITI किया है और जिनके पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर है, वे आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया PET स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के जरिए होगी।

पीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती के एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 402 पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 5 मई 2026 है।

यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 12 मई तक आवेदन फॉर्म की गलतियां (यदि हों) सुधार सकते हैं।

UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026: आयुसीमा

यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

सहायक बोरिंग तकनीशियन पदों के लिए उम्मीदवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। राजकीय प्राविधिक केन्द्र या राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र, लाल डिग्गी पार्क, गोरखपुर द्वारा दिया गया नलकूप मैकेनिक पाठ्यक्रम में प्रमाण पत्र या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई प्रमाण पत्र अभ्यर्थी के पास होना आवश्यक है।

UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क
शुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन शुल्क)
अनारक्षित (General)
0.00
25 रुपये
25 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
0.00
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जाति (SC)
0.00
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जनजाति (ST)
0.00
25 रुपये
25 रुपये

Also read BTSC Instructor Notification 2026: बिहार इंस्ट्रक्टर नोटिफिकेशन 726 पदों के लिए जारी, 15 अप्रैल से करें आवेदन

UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
पदों की संख्या
अनारक्षित (General)
163
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
107
अनुसूचित जाति (SC)
82
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (E.W.S.)
40
अनुसूचित जनजाति (ST)
10
कुल पद (Total Posts)
402
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]