Trusted Source Image

BTSC Instructor Notification 2026: बिहार इंस्ट्रक्टर नोटिफिकेशन 726 पदों के लिए जारी, 15 अप्रैल से करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | April 14, 2026 | 01:34 PM IST | 1 min read

बिहार बीटीएससी अनुदेशक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 मई, 2026 निर्धारित की गई है।

बीटीएससी इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना btsc.bihar.gov.in पर कल जारी की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
बीटीएससी इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना btsc.bihar.gov.in पर कल जारी की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने विज्ञापन संख्या 23/2026 तथा विज्ञापन संख्या 14/2026 से 22/2026 के तहत अनुदेशक (Instructor) भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, बिहार बीटीएससी इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 726 अनुदेशक के पदों को भरा जाएगा, जिसमें (इलेक्ट्रीशियल/ वायरमैन)/ (इलेक्ट्रीशिन) के 252 पद शामिल हैं। वहीं, सर्वेयर, फिटर व वेल्डर के 84-84, मशीनिस्ट के 82, मैकेनिक्स व लेदर टेक्नोलॉजी के 4-4, मैकेनिक ट्रैक्टर एग्रीकल्चर एवं मशीनरी के 1-1, और इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक के 130 पद भरे जाएंगे।

पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। 1 जुलाई, 2026 तक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और पुरुषों की अधिकतम आयु 37 वर्ष तथा महिलाओं की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

Also readHPRCA PGT Recruitment 2026: एचपी पीजीटी शिक्षक भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड जानें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अनुदेशक के विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 15 अप्रैल से 15 मई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई है।” बीटीएससी इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 से संबंधित विस्तृत अधिसूचना कल यानी 15 अप्रैल को btsc.bihar.gov.in पर जारी की जाएगी।”

बिहार अनुदेशक भर्ती 2026 के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और फाइनल मेरिट लिस्ट शामिल है। रिटन एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही अगले चरण में शामिल होंगे।

Bihar BTSC Instructor Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार बीटीएससी इंस्ट्रक्टर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • बीटीएससी की वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, ‘अनुदेशक भर्ती 2026’ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications