Trusted Source Image

UPSSSC ANM 2024: यूपी एएनएम परीक्षा में सफल कैंडिडेट के लिए दस्तावेज अपलोड की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | August 27, 2026 | 05:44 PM IST | 2 mins read

यूपी एएनएम डॉक्यूमेंट अपलोड विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, सीक्रेट ओटीपी कोड और वेरिफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी एएनएम 2024 डॉक्यूमेंट अपलोड विंडो 10 सितंबर तक खुली रहेगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी एएनएम 2024 डॉक्यूमेंट अपलोड विंडो 10 सितंबर तक खुली रहेगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 2024 (ANM) में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से 27 अगस्त से डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं।

यूपी एएनएम डॉक्यूमेंट अपलोड विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, सीक्रेट ओटीपी कोड और वेरिफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीएसएसएससी एएनएम 2024 मुख्य लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 4892 पद (सामान्य चयन) व 380 पद (विशेष चयन) सहित कुल रिक्त 5272 पदों की लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर अर्हता/ अभिलेख परीक्षण हेतु योग्य पाए गए 10272 अभ्यर्थियों का परिणाम 24 अगस्त 2026 को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया है।

Also readUPSSSC ANM Result 2026: यूपीएसएसएससी एएनएम रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, 10272 कैंडिडेट डीवी के लिए चयनित

आयोग ने कहा कि अनिवार्य अर्हता एवं आरक्षण आदि से संबंधित सभी प्रमाण-पत्र तथा अन्य संबंधित दस्तावेज केवल आयोग की निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ही अपलोड किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम (ई-मेल/ डाक/ व्यक्तिगत प्रस्तुति आदि) से भेजे गए डॉक्यूमेंड स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपनी नवीनतम रंगीन कलर फोटो अपलोड करनी होगी।

दस्तावेज अपलोड करने का लिंक केवल निर्धारित तिथि एवं समयावधि तक ही सक्रिय रहेगा। निर्धारित अवधि के के बाद लिंक स्वतः निष्क्रिय (deactivate) हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

UPSSSC ANM 2024 Document Upload: दस्तावेज अपलोड प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवारों को निर्धारित अवधि के भीतर दस्तावेज अपलोड करने होंगे:

  • आधिकारिक यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2024, स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा के अंतर्गत अर्हता/अभिलेख परीक्षण हेतु शार्टलिस्ट अभ्यर्थी अभिलेख अपलोड करने हेतु यहां क्लिक करें’ पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • दस्तावेज अपलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications