Trusted Source Image

NIC Recruitment 2026: एनआईसी वैज्ञानिक सहायक नोटिफिकेशन 376 पदों के लिए जारी, 1 सितंबर से करें अप्लाई

Abhay Pratap Singh | August 27, 2026 | 04:46 PM IST | 2 mins read

एनआईसी साइंटिफिक असिस्टेंट-ए के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।

एनआईसी वैज्ञानिक सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एनआईसी वैज्ञानिक सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने विज्ञापन संख्या: एनआईसी/एसटीए/2026/2 के तहत वैज्ञानिक/ तकनीकी सहायक-ए, ग्रुप-बी (वैज्ञानिक और तकनीकी) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। एनआईसी वैज्ञानिक सहायक नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.nic.in/ पर जाकर 1 सितंबर से आवेदन कर सकेंगे।

एनआईसी साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 376 पदों को भरा जाएगा, जिसमें कंप्यूटर साइंसेज एंड इन्फॉर्मेशन के 300 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 26 पद और डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के 50 पद शामिल हैं। एनआईसी वैज्ञानिक सहायक आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।

उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंसेज, कंप्यूटर एवं नेटवर्किंग सिक्योरिटी, सॉफ्टवेयर सिस्टम, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इंफॉर्मेटिक्स विषय में से किसी एक या विषयों के संयोजन में एमएससी/ एमएस/ एमसीए/ बीई/ बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, गेट 2024 या 2025 या 2026 स्कोरकार्ड हो।

Also readNITI Aayog Report: देश में करीब 87,000,000 युवा न पढ़ाई कर रहे, न रोजगार में हैं और न प्रशिक्षण ले रहे-रिपोर्ट

एनआईसी साइंटिफिक असिस्टेंट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए अधिकतम आयु यूआर/ ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट के लिए 30 वर्ष, एससी/ एसटी के लिए 35 वर्ष, ओबीसी-एनसीएल के लिए 33 वर्ष और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 30 सितंबर 2026 के अनुसार की जाएगी।

आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित/ ओबीसी एनसीएल/ ईडब्ल्यूएस को 800 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला कैंडिडेट को छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनआईसी साइंटिफिक असिस्टेंट 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

NIC Scientific Assistant Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके 1 सितंबर को सुबह 10 बजे से 30 सितंबर को शाम 5:30 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं:

  • एनआईसी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • वैज्ञानिक सहायक भर्ती लिंक का चयन करें।
  • आवश्यक विवरणों के साथ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज, फोटो आदि अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें व प्रिंटआउट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications