UPSC NDA-NA II, CDS 2: यूपीएससी एनडीए, एनए 2, सीडीए 2 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 11 जून तक बढ़ी
Saurabh Pandey | June 9, 2026 | 10:03 PM IST | 2 mins read
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए-II और सीडीएस-II परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 जून 2026 (शाम 6 बजे तक) कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने दोनों परीक्षाओं की तिथि 13 सितंबर 2026 निर्धारित की है, जिसके माध्यम से कुल 845 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा-II और सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा-II के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आयोग द्वारा जारी ताजा नोटिस के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वे अब 11 जून 2026 को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर भर सकते हैं।
यह विस्तार उन दोनों परीक्षाओं पर लागू होता है, जिनकी पंजीकरण प्रक्रिया 20 मई 2026 को शुरू की गई थी। जो उम्मीदवार किसी कारणवश अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे, उन्हें आयोग ने अतिरिक्त समय देते हुए यूपीएससी के आधिकारिक एप्लीकेशन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करने का एक और मौका दिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ये दोनों परीक्षाएं 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।
UPSC NDA, NA II 2026: रिक्तियों का विवरण
यूपीएससी द्वारा एनडीए, एनए II भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसका विवरण इस प्रकार है-
- थल सेना - 208 पद
- नौसेना- 42 पद
- वायु सेना - 120 पद
- नौसेना अकादमी - 24 पद
- कुल पद - 394 रिक्तियां
UPSC NDA, NA II 2026: पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता - थल सेना (Army Wing) के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना या परीक्षा में शामिल होना (Appearing) जरूरी है। वायु सेना और नौसेना विंग के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषयों के साथ 12वीं पास या अपीयरिंग होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा - अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2008 से 1 जनवरी 2011 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।
UPSC CDS II 2026: पदों की संख्या और पात्रता पानदंड
यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा के लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 11 जून 2026 कर दिया गया है। यूपीएससी इस परीक्षा के माध्यम से कुल 451 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा -
- पदों का विवरण- भारतीय सैन्य अकादमी (IMA)- 100 पद, वायु सेना अकादमी (AFA)- 32 पद, भारतीय नौसेना अकादमी (INA)- 26 पद और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA)- 293 पद।
- शैक्षणिक योग्यता - आईएमए और ओटीए के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। नौसेना अकादमी के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री और वायु सेना अकादमी के लिए स्नातक के साथ 12वीं स्तर पर भौतिकी और गणित का अध्ययन अनिवार्य है।
- आयु सीमा - सीडीएस II के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 जुलाई 2003 से पहले और 1 जुलाई 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए।
इन दोनों रक्षा परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के आयोजन (13 सितंबर 2026) से कुछ सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म और परीक्षा शुल्क जमा कर दें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल