UPSC NDA 2 Admit Card 2026: यूपीएससी एनडीए-एनए 2 एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी, 13 सितंबर को परीक्षा

Saurabh Pandey | September 4, 2026 | 08:45 AM IST | 2 mins read

यूपीएससी ने एनडीए-एनए 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्र के अलावा किसी अन्य परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (एनडीए-एनए) 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर जाना अनिवार्य है, इसके बिना आपको परीक्षा देने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, अपने साथ वही असली फोटो आईडी कार्ड भी रखें जिसका नंबर आपके एडमिट कार्ड में दर्ज है। परीक्षा के लिए कोई भी पेपर एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।

परीक्षा वाले दिन केंद्र पर समय से पहले पहुंचें ताकि आपकी पहचान का सत्यापन और सुरक्षा जांच बिना किसी देरी के समय पर हो सके। यदि आपके एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं दिख रही है, तो आपको अपने साथ एक फोटो आईडी कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक अंडरटेकिंग फॉर्म साथ लाना होगा।

अगर आपको एडमिट कार्ड में कोई भी गलती या गड़बड़ी नजर आती है, तो इसकी सूचना तुरंत ईमेल के जरिए usnda-upsc@nic.in पर आयोग को दें ताकि समय रहते इस पर फैसला लिया जा सके।

UPSC NDA-NA 2 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, उम्मीदवार NDA-NA 2 2026 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज कर 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  4. एनडीए-एनए 2 एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  5. अंत में एडमिट कार्ड विवरण चेक करें और प्रिंटआउट लें।

UPSC NDA-NA 2 2026 Exam: परीक्षा तिथि

यूपीएससी एनडीए-एनए 2 परीक्षा पूरे भारत में 13 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जानी होगी।

UPSC NDA-NA 2 2026: रिपोर्टिंग टाइम

यूपीएससी एनडीए-एनए 2 परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा, यानी पहली शिफ्ट के लिए सुबह 9:30 बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे। प्रवेश बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर केवल ई-एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, पहचान पत्र, फोटो, पारदर्शी बोतल में पानी और ई-एडमिट कार्ड के निर्देशों में बताई गई अन्य चीजें ही साथ ले जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा किसी भी अन्य चीज को परीक्षा स्थल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Also read EMRS Tier-2 Result 2026: ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट nests.tribal.gov.in पर जारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जल्द

परीक्षा स्थल पर प्रतिबंधित वस्तुएं

उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर कोई भी बैग, सामान, कीमती चीजें, मोबाइल फोन, स्मार्ट/डिजिटल घड़ी, एआई वाले चश्मे, अन्य आईटी गैजेट, किताबें आदि लेकर आने की अनुमति नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रतिबंधित चीजें न लाएं, क्योंकि वेन्यू सुपरवाइजर इन चीजों को रखने के लिए परीक्षा स्थल पर कोई इंतजाम नहीं करेंगे। अगर कोई उम्मीदवार ऐसी प्रतिबंधित चीजें लाता है, तो उसे परीक्षा स्थल के बाहर उन्हें रखने का इंतजाम खुद करना होगा और आयोग इसके लिए किसी भी नुकसान का जिम्मेदार नहीं होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]