Trusted Source Image

EMRS Tier-2 Result 2026: ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट nests.tribal.gov.in पर जारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जल्द

Saurabh Pandey | September 4, 2026 | 07:47 AM IST | 1 min read

ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट प्रिंसिपल पद के लिए जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बाकी टीचिंग/नॉन-टीचिंग पदों के रिजल्ट फेजवाइज में जारी किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
बाकी टीचिंग/नॉन-टीचिंग पदों के रिजल्ट फेजवाइज में जारी किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने फेज 1 के तहत प्रिंसिपल पद के लिए एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल्स (EMRS) टियर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।

ईएमआरएस टियर 2 प्रिंसिपल पदों का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल -रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल्स में 7,267 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों को भरने के लिए ईएमआरएस टियर 2 परीक्षाएं 22 मार्च से 25 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू शेड्यूल

टियर 2 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू का शेड्यूल बाद में NESTS की वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर बताया जाएगा। बाकी पोस्ट के नतीजे भी फाइनल किए जा रहे हैं और उन्हें चरणों में घोषित किया जाता रहेगा।

Also read India Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

EMRS Tier 2 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "EMRS Tier 2 Result 2026" लिंक चुनें।
  3. अब, अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/इंटरव्यू के लिए अपनी शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति देखें।
  5. अंत में रिजल्ट डाउनलोड या सेव कर लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications