UPSC NDA, CDS Notification 2025: यूपीएससी एनडीए, सीडीएस 1 अधिसूचना जारी; आवेदन शुरू, जानें प्रक्रिया, शुल्क
Santosh Kumar | December 11, 2024 | 09:11 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी एनडीए, एनए और सीडीएस 1 2025 के लिए पंजीकरण 31 दिसंबर को समाप्त होगा। परीक्षा अगले साल 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज यानी 11 दिसंबर को यूपीएससी एनडीए, एनए और सीडीएस 1 परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (1) 2025, साथ ही सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (1) 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
NDA Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
यूपीएससी एनडीए, एनए और सीडीएस 1 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 31 दिसंबर शाम 6 बजे तक ओपन रहेगी। आयोग अगले साल 13 अप्रैल को यूपीएससी एनडीए, एनए और सीडीएस 1 2025 परीक्षा आयोजित करेगा।
UPSC NDA, CDS Exam Date 2025: एनडीए, एनए और सीडीएस रिक्ति
आवेदकों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण पूरा करने के बाद, वे परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) एनडीए और एनए 1 परीक्षा के माध्यम से कुल 406 पदों पर भर्ती करेगा। इसके अलावा, यूपीएससी सीडीएस 1 2025 परीक्षा के जरिए 457 पदों पर भर्ती की जाएगी।
UPSC NDA, NA, CDS 1 Exam 2025: आवेदन शुल्क
यूपीएससी सीडीएस 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा। इसमें महिला उम्मीदवार और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवार शामिल नहीं हैं, क्योंकि उन्हें शुल्क से छूट दी गई है।
एनडीए, एनए 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों और जेसीओ/एनसीओ/ओआर के बच्चों को शुल्क से छूट दी गई है।
इन शुल्कों का भुगतान किसी भी एसबीआई शाखा में नकद या निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है - वीजा, मास्टर, रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई भुगतान या किसी भी बैंक के माध्यम से इंटरनेट बैंकिंग।
Also read UPSC Mains Result 2024: यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, मेरिट लिस्ट, कटऑफ अंक
UPSC NDA, CDS Exam Notification 2025: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएससी एनडीए, एनए और सीडीएस 1 परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- नए आवेदक वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्रक्रिया पूरी करें।
- एनडीए, एनए और सीडीएस 1 2025 के लिए उपयुक्त लिंक का चयन करें।
- सटीक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- भुगतान विकल्पों के मदद से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’