UPSC CSE 2025: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स पंजीकरण का कल आखिरी दिन, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | February 17, 2025 | 02:48 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी प्रतिवर्ष तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इसमें प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू शामिल है। यूपीएससी परीक्षा आईएएस, आईएफएस और आईपीएस सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए चयन प्रक्रिया के रूप में आयोजित की जाती है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक (सीएसई) और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक (आईएफएस) परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण का कल यानी 18 फरवरी, 2025 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीएसई पंजीकरण बंद होने के बाद आवेदन सुधार विंडो 19 से 25 फरवरी, 2025 तक खुलेगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र में वांछित बदलाव कर सकते हैं।
UPSC CSE 2025: आयुसीमा
यूपीएससी सीएसई के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष हो सकती है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
UPSC CSE 2025: आवेदन लिमिट
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई के लिए छह बार प्रयास कर सकते हैं। ओबीसी उम्मीदवार नौ बार परीक्षा का प्रयास कर सकते हैं, और एससी या एसटी उम्मीदवारों के लिए प्रयासों की संख्या की कोई सीमा नहीं है
UPSC CSE 2025: आवेदन शुल्क
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमाकरना होगा। हालांकि, महिला, एससी, एसटी और बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों को छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में नकद जमा करना, नेट बैंकिंग, या वीजा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई भुगतान का उपयोग करना शामिल है।
UPSC CSE 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज दिखाई देगा, जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
- अब पंजीकरण के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- यूपीएससी सीएसई आवेदन पत्र पूरा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- अब सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की एक हार्ड कॉपी सेव करें।
Also read SSC CHT Result 2024: एसएससी सीएचटी पेपर 1 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक जानें
UPSC CSE 2025: परीक्षा तिथि
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
यूपीएससी प्रतिवर्ष तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इसमें प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू शामिल है। यूपीएससी परीक्षा आईएएस, आईएफएस और आईपीएस सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए चयन प्रक्रिया के रूप में आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल