Saurabh Pandey | February 17, 2025 | 02:48 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी प्रतिवर्ष तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इसमें प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू शामिल है। यूपीएससी परीक्षा आईएएस, आईएफएस और आईपीएस सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए चयन प्रक्रिया के रूप में आयोजित की जाती है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक (सीएसई) और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक (आईएफएस) परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण का कल यानी 18 फरवरी, 2025 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीएसई पंजीकरण बंद होने के बाद आवेदन सुधार विंडो 19 से 25 फरवरी, 2025 तक खुलेगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र में वांछित बदलाव कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएसई के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष हो सकती है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई के लिए छह बार प्रयास कर सकते हैं। ओबीसी उम्मीदवार नौ बार परीक्षा का प्रयास कर सकते हैं, और एससी या एसटी उम्मीदवारों के लिए प्रयासों की संख्या की कोई सीमा नहीं है
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमाकरना होगा। हालांकि, महिला, एससी, एसटी और बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों को छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में नकद जमा करना, नेट बैंकिंग, या वीजा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई भुगतान का उपयोग करना शामिल है।
Also read SSC CHT Result 2024: एसएससी सीएचटी पेपर 1 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक जानें
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
यूपीएससी प्रतिवर्ष तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इसमें प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू शामिल है। यूपीएससी परीक्षा आईएएस, आईएफएस और आईपीएस सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए चयन प्रक्रिया के रूप में आयोजित की जाती है।