UPSC CSE Mains 2024 Exam Date: यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी, 20 सितंबर से एग्जाम
Santosh Kumar | August 9, 2024 | 02:31 PM IST | 2 mins read
आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 परीक्षाएं हर दिन दो अलग-अलग शेड्यूल में आयोजित की जाएंगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा 2024) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपीएससी मेन्स परीक्षा सितंबर महीने में ही आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 परीक्षा 20 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 परीक्षाएं हर दिन दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। इसमें पेपर ए और पेपर बी के लिए विषयवार विवरण अधिसूचना में देखा जा सकता है। मेन्स परीक्षा में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा।
UPSC CSE Mains 2024 Exam Date: परीक्षा तिथि
यूपीएससी सीएसई मुख्य 2024 परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। इस परीक्षा के माध्यम से आयोग का लक्ष्य 1,056 रिक्तियों को भरना है, जिनमें बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडबल्यूबीडी) के लिए आरक्षित 40 सीटें भी शामिल हैं।
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2024 में सफल होने वाले उम्मीदवार आईएएस मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। इस साल यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी और इसके नतीजे 1 जुलाई को घोषित किए गए थे। इस परीक्षा में कुल 14,627 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।
UPSC CSE Mains 2024 Schedule: ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं-
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, लेटेस्ट अपडेट पर क्लिक करना होगा।
- यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स 2024 डेट एंड टाइम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब परीक्षा शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में आ जाएगा।
- परीक्षा शेड्यूल चेक करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।
अगली खबर
]NEET PG: नीट पीजी केंद्रों में बेहतर निगरानी के लिए निजी संस्थानों को नहीं किया गया शामिल - एनबीईएमएस अध्यक्ष
अभिजात शेठ ने कहा कि नीट पीजी 2024 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रों को परीक्षा केंद्रों के लिए बहुत दूर न जाना पड़े।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’